LPG Cylinder Price: Good News! सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, आपके शहर में क्या है कीमत? पढ़ें
Thursday, May 01, 2025-07:36 PM (IST)

LPG Cylinder Price: लोगों को राहत देते हुए तेल कंपनियों ने रसोई में इस्तेमाल होने वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को 1 मई को घटा दिया है। बता दें कि, 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 14.50 रुपए घटी है। लेकिन यहां आपको जानकारी दे दें कि, घरेलू रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं।
आपके शहर में क्या है कीमत?
सबसे पहले बात करें झारखंड की राजधानी रांची की तो यहां 1 मई 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए कर दी गई है। वहीं धनबाद में भी इतनी ही कीमत है। बात करें अगर जमशेदपुर, सरायकेला-खरसावां की तो यहां आज एक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 892.50 रुपए का हो गया है। वहीं चाईबासा में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902 रुपए है। वहीं चतरा में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 मई को 909.50 रुपए हो गई है। बात अगर रामगढ़, हजारीबाग और कोडरमा की करें तो यहां 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के लिए आपको 912 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं गिरिडीह, गोड्डा, गुमला, बोकारो, देवघर, दुमका, गढ़वा, लातेहार, पाकुड़, पलामू समेत 17 जिलों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 910.50 रुपए है। नीचे दिए गए चार्ट में आप अपने शहर में एलपीजी सिलेंडर की कीमत देख सकते हैं।
1 मई को एलपीजी सिलेंडर की कीमत
शहर/जिला का नाम |
एलपीजी सिलेंडर की कीमत |
बोकारो |
910.50 रुपए |
देवघर |
910.50 रुपए |
धनबाद |
910.50 रुपए |
दुमका |
910.50 रुपए |
गढ़वा |
910.50 रुपए |
गिरिडीह |
910.50 रुपए |
गोड्डा |
910.50 रुपए |
गुमला |
910.50 रुपए |
जामताड़ा |
910.50 रुपए |
खूंटी |
910.50 रुपए |
लातेहार |
910.50 रुपए |
लोहरदगा |
910.50 रुपए |
पाकुड़ |
910.50 रुपए |
पलामू |
910.50 रुपए |
रांची |
910.50 रुपए |
साहिबगंज |
910.50 रुपए |
सिमडेगा |
910.50 रुपए |
क्या है वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत?
बता दें कि, होटलों और रेस्तरां में उपयोग होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी बदलाव हुआ है। जानकारी के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप 14.50 रुपए प्रति सिलेंडर कम कर दी गयी है। वहीं तेल कंपनियों द्वारा वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर पर 14.50 रुपए घटा दी गई है।