सारण से चुनाव लड़ेंगी Rohini Acharya! माता-पिता का आशीर्वाद लेकर चुनावी कैंपेन के लिए निकली लालू की बेटी

Tuesday, Apr 02, 2024-11:40 AM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का आज विधिवत राजनीति में पदार्पण हो रहा है। रोहिणी आचार्य सारण से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। वहीं आज वे चुनावी कैंपेन का आगाज करने जा रही हैं। अपने संसदीय क्षेत्र में निकलने से पहले रोहिणी आचार्य ने राबड़ी देवी के आवास स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की।

उसके बाद रोहिणी अपने पिता लालू प्रसाद और मां राबड़ी देवी से आशीर्वाद प्राप्त कर अपने लोकसभा क्षेत्र में निकली हैं। अपने लोकसभा क्षेत्र के लिए निकलते समय पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा आज हम जनता के बीच जा रहे हैं। कलदिनों बाबा हरिहरनाथ का आशीर्वाद लिया। आज अपने माता-पिता का आशीर्वाद लिया। सभी लोग सारण में आएं और वहां हमारी रोड शो होगी और वहीं हम अपनी बात रखेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static