अवैध संबंध के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, हमलावरों ने चाकू से किए वार...इलाके में मचा हड़कंप।। Lakhisarai Crime News

Thursday, Oct 30, 2025-12:07 PM (IST)

Lakhisarai Crime News: बिहार के लखीसराय जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर अवैध संबंध के शक में एक बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के गरीब नगर गांव की है। घटना बुधवार सुबह की है। मृतक की पहचान गरीब नगर गांव निवासी 60 वर्षीय शैलेंद्र महतो के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने गांव के ही अशोक महतो के पुत्र लालधन महतो पर आरोप लगाया है कि उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर चाकू से प्रहार कर 60 वर्षीय शैलेंद्र महतो की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे का लालधन महतो की पत्नी के साथ अवैध संबंध था और वह उसको लेकर कही चला गया था। इसी को लेकर घटना को अंजाम दिया गया।

इलाके में मचा हड़कंप
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static