Kal ka Mausam: एक बार फिर करवट लेगा Bihar का मौसम! तापमान में होगा जबरदस्त उतार-चढ़ाव, लोगों को सावधान रहने की सलाह
Sunday, Feb 16, 2025-03:25 PM (IST)

Kal ka Mausam: बिहार का मौसम (Bihar weather) एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री के बढोतरी की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है। लेकिन उसके बाद कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जिसकी वजह से दिन और रात में हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।
करवट लेगा बिहार का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र पटना (Meteorological Centre, Patna) के मुताबिक, पटना (Patna weather ) में 27 डिग्री के करीब तापमान रहा। वहीं पिछले 24 घंटे में बक्सर जिले का तापमान सर्वाधिक अधिकतम दर्ज किया गया। बक्सर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा। वहीं औरंगबाद, डेहरी और गया का तापमान भी 29 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है, जबकि भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया के फारबिसगंज का अधिकतम तापमान गिरा है। वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम बांका जिले में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया।
लोगों को सावधान रहने की सलाह
वहीं मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है। लोगों को दिन में गर्मी का एहसास होने लगा है। तापमान कई जिलों में 30 डिग्री से भी अधिक दर्ज हुआ है।