"JMM गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर लड़ेगा चुनाव", CM हेमंत का दावा

Wednesday, Oct 16, 2024-11:11 AM (IST)

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो गठबंधन द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। सीएम हेमंत ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाला गठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

"JMM गठबंधन राज्य में फिर से हासिल करेगा सत्ता"
सोरेन ने झामुमो की केंद्रीय समिति की बैठक के बाद पार्टी की चुनावी तैयारियों पर भरोसा जताया और आश्वासन दिया कि गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता हासिल करेगा। सीएम हेमंत ने कहा कि हमने अपनी चुनाव तैयारियों की समीक्षा की और हमें विधानसभा चुनाव जीतने का भरोसा है। झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन सभी 81 सीट पर चुनाव लड़ेगा।

"झारखंड में 2 चरणों में होगा मतदान"
बता दें कि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 5 जनवरी को समाप्त होने वाला है। चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को झारखंड में 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। इलेक्शन कमिशन के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में दो चरणों में मतदान होगा। झारखंड में पहले चरण का मतदान 43 सीटों पर 13 नवंबर को, दूसरे चरण का मतदान 38 सीटों पर 20 नवंबर को होगा। मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। 13 नवंबर की वोटिंग के लिए 18 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर को होगी। वहीं 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते है। वहीं, 20 नवंबर को होने वाली वोटिंग के लिए 22 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी होगा। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। नामांकन वापस लिए जाने की आखिरी तारीख 1 नवंबर है। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि झारखंड में 2.6 करोड़ मतदाता है। एक पोलिंग बूथ पर 881 मतदाता वोटिंग करेंगे। दो किलोमीटर के अंदर पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। आदिवासी क्षेत्रों में भी पोलिंग स्टेशन होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static