"जलन हो रही है तो हमारे खादी मॉल में अच्छा लोशन मिलता है, उसे लगाइए," जीतन राम मांझी का लालू यादव पर कटाक्ष

Saturday, Feb 15, 2025-05:22 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) होने वाले हैं। लेकिन अभी से सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। दरअसल, हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने कहा था कि हमारे रहते बिहार में भाजपा (BJP) सरकार नहीं बना सकती। वहीं अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर करारा तंज कसा है। 

जीतन राम मांझी ने लिखा कि लालूजी, वैसे तो आप कोई भविष्य वक्ता नहीं ही हैं। लेकिन एक जानकारी रख लिजिए। वर्ष 2005 में आपके सामने ही बिहार में भाजपा NDA गठबंधन की सरकार बनी। साल 2010 में तो आपके सामने ही आपका सुपड़ा साफ़ करते हुए भाजपा गठबंधन वाली NDA सरकार बनी। वर्ष 2014 में तो आपके सामने ही केन्द्र में भाजपा NDA सरकार बनी। और आजतक बिहार और केंद्र में भाजपा NDA की ही सरकार है और आगे भी रहेगी। उन्होंने आगे लिखा कि यदि इस बात से जलन हो रही हो तो हमारे खादी मॉल में जलन में काम करने वाला अच्छा लोशन मिलता है आप उपयोग कर सकतें हैं।

बता दें कि लालू यादव ने कहा था कि ‘दिल्ली चुनाव के नतीजों का बिहार पर कोई असर नहीं पड़ेगा।  बीजेपी के सरकार बनाने के दावे पर उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘ऐसे ही भाजपा सरकार बना लेगी? हमलोग के यहां रहते हुए? जनता अब बीजेपी वालों को अच्छे से जान चुकी है.’


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static