Bihar Politics: जीतन राम मांझी ने बढ़ाई NDA की टेंशन, बिहार विधानसभा चुनाव में इतनी सीटों पर ठोका दावा

Monday, Apr 14, 2025-11:43 AM (IST)

Bihar Politics: हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने एक बार फिर एनडीए की टेंशन बढ़ा दी है। उन्होंने बिहार चुनाव से पहले सीटों को लेकर दावा ठोक दिया है। हम (HAM) ने तय किया आगामी बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Vidhan Sabha Chunav) में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तहत वह 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

"NDA के तहत 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी हम" 
हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को पटना स्थित पार्टी संरक्षक और केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) के आवास पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने की। बैठक में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 और पार्टी के राष्ट्रीय विस्तार को लेकर रणनीति बनाई गई। यह तय किया गया कि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) राजग गठबंधन के तहत 25 से 30 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 

अब तक आठ जिलों में राजग सम्मेलन हो चुका है और शेष 25-30 जिलों में भी सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे।  संगठनात्मक मजबूती के लिए कई फैसले लिए गए, जिनमें सोशल मीडिया को सक्रिय बनाने के लिए पार्टी का यूट्यूब चैनल शुरू करना, 'हम सेना' नामक प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करना, और हर जिले में 100 समर्पित कार्यकर्ताओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण देना शामिल है। ये कार्यकर्ता संगठन और एनडीए प्रत्याशियों के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे।        


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static