Jharkhand Heat Wave Alert: झारखंड में भीषड़ गर्मी बढ़ाएगी लोगों की परेशानी, कई जिलों में Heat Wave का अलर्ट जारी
Thursday, Mar 13, 2025-06:43 PM (IST)

Jharkhand Heat Wave Alert: झारखंड में भीषण गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। बता दें कि, मौसम विभाग ने कई जिलों में हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, झारखंड के कुछ जिलों में 4 दिन तक हीट वेव (Heat Wave) का अलर्ट जारी किया है। राज्य में तापमान 42 डिग्री के पार जा सकता है। जिसको लेकर 4 दिन तक हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है।
39 डिग्री के पार पहुंचा अधिकतम तापमान ।। Heat Wave
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि, राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया है। वहीं अभी 3 डिग्री की और वृद्धि होने की संभावना है। डाल्टेनगंज का तापमान 39.2 डिग्री सेंटीग्रेड हो चुका है, जो सामान्य से 6 डिग्री अधिक है। यहां का न्यनतम तापमान 18.3 डिग्री है, जो सामान्य से 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक है।
रांची में बढ़ा तापमान ।। Ranchi Weather Update
मौसम विभाग ने बताया कि, रांची का उच्चतम पारा सामान्य से 3.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक 34.1 डिग्री हो चुका है। वहीं बात करें जमशेदपुर तो यहां का उच्चतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं बोकारो की बात करें तो यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक रिकॉर्ड किया गया है।