Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 2 दिन तक होगी बारिश, छाए रहेंगे आंशिक बादल

Friday, Feb 28, 2025-11:08 AM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम (Jharkhand Weather) का मिजाज एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक आज से 1 मार्च तक राज्य के उत्तर पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी के साथ-साथ निकटवर्ती उत्तर भाग वाले जिले में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक कुछ इलाकों में हल्की वर्षा और बाकी के जिलों में आंशिक बादल बनने की संभावना है। राज्य के उत्तर पश्चिमी भाग के जिले जैसे गढ़वा, पलामू और चतरा में हल्के दर्जे की बारिश की संभावना है। शेष भाग में आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च - राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों एवं इससे सटे निकटवर्ती उत्तरी भाग वाले जिलों जैसे गढ़वा, पलामू, चतरा, हजारीबाग और लातेहार में हल्के दर्जे की बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के शेष हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं।

PunjabKesari

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। 2 मार्च से मौसम शुष्क रहेगा। वहीं पिछले 24 घंटे राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला और सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस चतरा का दर्ज किया गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static