Jharkhand Weather: झारखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, गढ़वा में सबसे ज्यादा ठंड; 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा Weather
Thursday, Mar 06, 2025-12:08 PM (IST)

Jharkhand Weather: झारखंड में कभी गर्मी तो कभी ठंड का खेल जारी है। मार्च की शुरूआत में राज्य में गर्मी इस कदर हो गई थी कि तापमान 39 डिग्री पहुंच गया था, लेकिन अब राज्य में मौसम फिर बदल गया है।
सुबह और शाम में चलेगी ठंडी हवा
मौसम विभाग के मुताबिक देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड का मौसम बदला है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी जबकि उसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम कनकनी का एहसास होगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रहने वाला है। अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर में धूप और कनकनी महसूस होगी। सुबह और शाम में ठंडी हवा चलेगी।
बीते 24 घंटे में झारखंड में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा में 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा।