Jagdishpur Assembly Seat: जगदीशपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे II Bihar Election 2020

10/11/2020 1:52:11 PM

आराः बिहार का जगदीशपुर विधानसभा सीट (Jagdishpur Assembly Seat) आरा लोकसभा के तहत आता है। बाबू बीर कुंवर सिंह की कर्मभूमि होने के चलते जगदीशपुर का एक अलग ही ऐतिहासिक महत्व रहा है।

1951 में ही जगदीशपुर विधानसभा सीट अस्तित्व में आया था। 1951 में जगदीशपुर सीट से सुमित्रा देवी ने जीत हासिल की थी। 1962 में इस सीट से प्रजा सोशलिस्ट पार्टी की टिकट से शुकर राम ने विरोधियों को मात दी थी। वहीं 1967 के चुनाव में जगदीशपुर से कांग्रेस (Congress) के टिकट पर एस पी राय ने आम जनता का भरोसा जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 1969 में इस सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण सिंह ने जीत हासिल की थी। वहीं 1972 में जगदीशपुर सीट पर हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ओ के कैंडिडेट शिवपूजन वर्मा ने विरोधियों को पस्त कर दिया था। 1977 के चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय कैंडिडेट सत्य नारायण सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था।

वहीं 1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट बीर बहादूर सिंह ने जीत हासिल किया था। 1985 में जगदीशपुर सीट से लोक दल हरिनारायण सिंह ने विरोधियों को मात दे दी थी तो 1990 के विधानसभा चुनाव में यहां से इंडियन पीपुल्स फ्रंट के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह ने विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया था। 1995 के जगदीशपुर विधानसभा चुनाव में हरिनारायाण सिंह ने जनता का भरोसा हासिल किया था। 2000 और 2005 के विधानसभा चुनाव में यहां से नीतीश की पार्टी समता और जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्री भगवान सिंह ने जीत हासिल की थी तो 2010 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर दिनेश कुमार सिंह ने जनता का भरोसा हासिल कर लिया था। वहीं 2015 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी (RJD) कैंडिडेट राम विशुन सिंह यादव ने जीत का परचम लहराया था।

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जगदीशपुर सीट से आरजेडी (RJD) की टिकट पर राम विशुन सिंह यादव ने 49 हजार 20 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं बीएलएसपी (BLSP) के कैंडिडेट राकेश रौशन को 38 हजार 825 वोट ही मिल पाया था। इस तरह से राम विशुन सिंह यादव ने राकेश रौशन को 10 हजार 195 वोट के बड़े भारी अंतर से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एम एल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट चंद्रदीप सिंह, 18 हजार 154 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जगदीशपुर सीट पर आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह ने 55 हजार 560 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 45 हजार 374 वोट हासिल किया था। इस तरह से आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह ने जेडीयू (JDU) कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा को 10 हजार 186 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एम एल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट सुदामा प्रसाद 16 हजार 129 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जगदीशपुर सीट से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने 41 हजार 992 वोट से जीत हासिल की थी। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह को 40 हजार 889 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू (JDU) के कैंडिडेट श्री भगवान सिंह कुशवाहा ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट दिनेश कुमार सिंह को 1 हजार 103 वोट से हरा दिया था। वहीं सीपीआई एम एल एल (CPI(ML)L) के कैंडिडेट अविनाश सिंह, 9 हजार 387 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां महागठबंधन (Mahagathbandhan) और एनडीए (NDA) के बीच कड़ा मुकाबला होगा। साथ ही कई दलों के गठबंधन भी अपनी ताकत दिखाएंगे। ऐसे में जीत उसी पार्टी के कैंडिडेट को मिलेगी जिस पर जनता ज्यादा से ज्यादा भरोसा करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static