Asia Rugby 2025: बिहार की धरती पर पहली बार एशिया रग्बी अंडर- 20 का होगा आयोजन, इन देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Thursday, Aug 07, 2025-05:38 PM (IST)

पटना (अभिषेक कुमार सिंह): बिहार खेल के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचने जा रहा है, जहां एशियाई रग्बी अंडर-20 सेवेन्स  चैंपियनशिप 2025 पहली बार राजगीर में 9 एवं 10 अगस्त को होने जा रहा है। इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशिया के सर्वश्रेष्ठ देश की आठ पुरुष और आठ महिला टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऑ

इन देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
पुरुष वर्ग में चीन, हांगकांग, यूएई, उज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं मेजबान भारत शामिल हैं। वहीं महिला वर्ग में चीन, हांगकांग, यूएई, हुज़्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल एवं मेजबान भारत शामिल हैं। वहीं रग्बी फेडरेशन के अध्यक्ष एवं मशहूर अभिनेता राहुल बोस ने कहा कि एशियाई रग्बी अंडर -20 चैंपियनशिप का आयोजन रग्बी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि रग्बी खेल के लिए अच्छे खिलाड़ी डेवलप करने के लिए 24 से 27 साल की उम्र सबसे उपयुक्त मानी जाती है। उन्होंने कहा कि अंडर 20 के जो खिलाड़ी हैं उनका भारत के लिए खेलने की संभावना ज्यादा होती है।

वहीं खेल विभाग के प्रधान सचिव बी. राजेंद्र ने कहा कि हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि राहुल बोस ने 11 साल देश का रग्बी में प्रतिनिधित्व किया है जो आज हमारे साथ हैं। उन्होंने कहा कि खेल के लिए उपयुक्त माहौल है स्टेडियम पूरी तरीके से खुला है एवं सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट आयोजन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पूरा सहयोग रहा है और उन्होंने हर एक खिलाड़ियों से मिलकर खेल की बड़ी क्यों सहित हर एक पहलुओं पर ध्यान दिया है जिसके लिए उन्हें हम धन्यवाद देना चाहते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static