1- अणे मार्ग में होली का रंग, मुख्यमंत्री नीतीश ने नेताओं और जनता संग मनाई खुशियां
Saturday, Mar 15, 2025-10:13 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास 1, अणे मार्ग पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जहां उन्होंने आम जनता, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री से मिलकर लोगों में उत्साह देखने को मिला, वहीं उन्होंने भी सभी को सद्भावना और खुशियों से भरी होली मनाने का संदेश दिया।
आज होली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं लोगों से मुलाकात कर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। (1/2) pic.twitter.com/FbtW4hJ9zV
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 15, 2025
नेताओं और अधिकारियों का लगा तांता
इस अवसर पर कई प्रमुख नेता और अधिकारी शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, सांसद संजय कुमार झा, विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव समेत विधायक, विधान पार्षद और कई अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
होली की उमंग में डूबा मुख्यमंत्री आवास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने होली को आपसी भाईचारे और सौहार्द का त्योहार बताया और सभी को शांति और समृद्धि की कामना के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लेने की सलाह दी। मौके पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।