Bihar News: CM नीतीश ने चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई, कही ये बात

6/12/2024 6:30:47 PM

​पटनाः तेलगू देशम पार्टी के मुखिया चंद्रबाबू नायडू ने आज आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर चंद्रबाबू नायडू को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा," तेलुगू देशम पार्टी (टी॰डी॰पी॰) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू जी को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। नायडू जी के नेतृत्व में आंध्र प्रदेश के विकास को और गति मिलेगी।"

बता दें कि नायडू के अलावा जनसेना प्रमुख और एक्टर पवन कल्याण ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नई सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री समेत 25 सदस्य होंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static