एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप में भारत की जीत पर CM नीतीश गदगद, टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी
Thursday, Nov 21, 2024-12:42 AM (IST)

Patna News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजगीर के राज्य खेल अकादमी एवं बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत की जीत पर बधाई एवं शुभकामनायें दी है।
मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि बिहार में पहली बार आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारत ने फाइनल मुकाबले में चीन पर 1-0 से जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है, जो पूरे देश के लिये गौरव की बात है। इस चैंपियनशिप ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरी एकजुटता और अनुशासन के साथ खेलते हुये इस चैंपियनशिप में भाग ले रही सभी टीमों मलेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन और थाईलैंड को पराजित किया है।
नीतीश ने कहा है कि एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी की इस खिताबी जीत में भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई। यह जीत उनकी कड़ी मेहनत, ऊर्जा और धैर्य के साथ ही दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने भारतीय महिला हॉकी टीम को भविष्य के लिये भी अपनी शुभकामनायें दी हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
"नीतीश कुमार ही होंगे NDA के CM फेस", बोले गिरिराज सिंह- सीट शेयरिंग को लेकर राजग में कोई मतभेद नहीं

Bihar Assembly Election 2025: महागठबंधन जल्द करेगा CM फेस का ऐलान, तेजस्वी यादव के नाम पर बनी सहमति!
