"सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं चिराग पासवान", मुकेश सहनी का हमला, कहा- हम उनको शेर का बच्चा नहीं मानते

5/2/2024 1:31:25 PM

​पटना(अभिषेक कुमार सिंह): विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चिराग सोने के चम्मच के साथ पैदा हुए हैं। वो मुंबई गए थे हीरो बनने के लिए फ्लॉप हो गए। खाली अपने आप को हनुमान कहते हैं और शेर का बच्चा कहते हैं। हम उनको शेर का बच्चा नहीं मानते हैं।​

'शेर का बच्चा रामविलास पासवान था'
मुकेश सहनी ने कहा कि हम शेर का बच्चा उनको मानते हैं स्वर्गीय रामविलास पासवान को जिनका मैं इज्जत करता हूं। आज भी हमारे ऑफिस में उनकी तस्वीर आपको मिलेगी। आज भी पार्लियामेंट में दिए उनके भाषण को सुनते हैं तो सीना चौड़ा हो जाता है कि कोई शेर का बच्चा पार्लियामेंट में बोल रहा है। आप (चिराग पासवान) शेर के बच्चे बोलकर खाली घूमते हैं। आप पिता के रास्ते पर चलिए। आपके पिता और पार्टी को खत्म करने वाला के पीछे-पीछे आप घूम रहे हैं और अपने आप को हनुमान बता रहे हैं... शेर का बच्चा रामविलास पासवान था।

'अगर शेर का बच्चा आपको बनना है तो..."
विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक ने कहा कि अगर शेर का बच्चा आपको बनना है तो स्वर्गीय रामविलास पासवान के रास्ते पर चलिए। जैसे आज हम लोग चल रहे हैं, दलितों के लिए लड़ाई लड़ रहे है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static