Bihar Politics: ''बिहार की सत्ता में RJD की वापसी की संभावना दूर-दूर तक नहीं'', लालू यादव के बयान पर कुशवाहा का पलटवार

Thursday, Feb 13, 2025-06:38 PM (IST)

Bihar Politics: बिहार जनता दल यूनाइटेड (JDU) अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा (Umesh Singh Kushwaha) ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार की सत्ता में राजद (RJD) की वापसी की संभावना दूर-दूर तक नहीं है, इसलिए उनके ख्याली पुलाव पकाने और दिन में सपने देखने का भी कोई मतलब नहीं है।       


हाल में 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में राजद का खाता तक नहीं खुला- Umesh Kushwaha

कुशवाहा ने गुरुवार को कहा कि लंबे समय से लालू परिवार (Lalu Family) को लूट खसोट करने का मौका नहीं मिला है, इसलिए सत्ता से दूर रहने की उनकी बेचैनी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अपना मन पूरी तरह से बना चुकी है और आम आदमी पार्टी का जो राजनीतिक हश्र दिल्ली के चुनाव में हुआ है, उससे भी बुरा हश्र राजद का आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में होगा। हाल में चार सीटों पर हुए उपचुनाव में राजद का खाता तक नहीं खुला। इसी से समझ लेना चाहिए कि जनता का मूड और मिजाज किस ओर है। उन्होंने कहा कि झूठ और लूट की राजनीति को प्रदेश की जनता अब हमेशा के लिए अलविदा कह चुकी है, बिहार में राजद का कहीं कोई भविष्य नहीं है।        

नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा- Umesh Kushwaha

कुशवाहा ने आरोप लगाते हुए कहा कि लालू परिवार की एकमात्र मंशा बिहार को लूटकर अपनी तिजोरी भरने की रही है। 15 वर्षों के शासन में उन्होंने लूट मचाने के अलावे दूसरा कोई काम नहीं किया, इसलिए आज सत्ता में आने के लिए छटपटा रहे हैं, लेकिन जनता अब उनके राजनीतिक भ्रमजाल में नहीं फंसेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। बिहार को पीछे धकेलने वाली ताकतों को जनता दुबारा न मौका देगी और न ही उन्हें कभी माफ करेगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static