Odisha Train Accident: रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे बिहार के मजदूर, केरल पहुंचने से पहले मिली मौत

6/3/2023 3:57:11 PM

ओडिशा/मोतिहारीः ओडिशा के बालासोर में (Odisha Train Accident) शुक्रवार को हुए बड़े ट्रेन हादसे में अब तक 207 लोगों की जान चली गई हैं और 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। वहीं, इस रेल हादसे का शिकार बिहार के मोतिहारी के कुछ मजदूर भी हुए हैं। इनमें 2 मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं, अन्य मजदूरों की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है।

PunjabKesari

रोजी-रोटी के लिए केरल जा रहे थे मजदूर
जानकारी के मुताबिक, ये मजदूर पूर्वी चंपारण के रामगढ़वा प्रखंड के चिकना गांव के रहने वाले थे। एक मृतक की पहचान रामगढ़वा प्रखंड के चिकनी गांव का रहने वाला राजा पटेल (25) के रूप में हुई हैं।  इस घटना में घायल मजदूर ने फ़ोन कर मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी है। बताया जा रहा है कि चिकना गांव के 9 मजदूर रोजी-रोटी के लिए घर से निकले थे। वह गुरुवार को हावड़ा के लिए रवाना हुए और शुक्रवार को कोरोमंडल एक्सप्रेस से केरल जा रहे थे। इसी दौरान वह ओडिशा में हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि अन्य मजदूर घायल हैं।

PunjabKesari

गांव में मचा हड़कंप
वहीं, मजदूरों की मौत की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया है। मृतक राजा पटेल की पत्नी सुनिता देवी का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं अन्य घायलों के परिजन भी बेहद परेशान हैं। गांव भर के लोग पीड़ित परिवारों के घरों पर जुटे हैं। बता दें कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल के शालीमार स्टेशन और चेन्नई के बीच चलती है। यह यशवंतपुर से आ रही एक अन्य पैसेंजर ट्रेन से टकरा गई। इसके कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इसके बाद सामने से आ रही मालगाड़ी ने भी टक्कर मार दी। हादसा शाम को करीब सात बजे हुआ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Recommended News

Related News

static