जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर की टारगेट किलिंग, बिहार के 19 वर्षीय अमरेज की गोली मारकर हत्या

Friday, Aug 12, 2022-11:26 AM (IST)

पटनाः जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने बिहार के एक प्रवासी मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हमला मध्यरात्रि के करीब हुआ।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मध्यरात्रि के दौरान, आतंकवादियों ने बांदीपोरा के सोदनारा संबल में बिहार के मधेपुरा में बेसाढ़ के निवासी प्रवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज (19 साल), पुत्र मोहम्मद जलील पर गोली चलाई और उसे घायल कर दिया।'' पुलिस ने बताया कि अमरेज को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अमरेज यहां मजदूरी करता था।

इलाके में सर्च अभियान चला रही पुलिस
घटना के संबंध में अमरेज के भाई ने बताया कि लगभग 12.20 बजे मेरे भाई (मोहम्मद अमरेज) ने मुझे उठाकर बोला कि फायरिंग हो रही है तो मैनें कहा ये होता रहता है, सो जा। कुछ देर बाद जब मैंने देखा कि अमरेज वहां पर नहीं है। ढूंढने गया तो वो खून से लथपथ पड़ा था। अमरेज के सीने और दोनों पैर में गोलियां लगी हैं। अब इस घटना के बाद पुलिस इलाके में सर्च अभियान चला रही है। 

पिछले 5 साल में 28 प्रवासियों की हत्या 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2017 से 5 जुलाई 2022 तक 28 प्रवासी मजदूरों की हत्या की गई, जिनमें सबसे ज्यादा बिहार के 7 मजदूर मारे गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static