बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को मिला ‘बेस्ट इमर्जिंग यूनिवर्सिटी’ अवार्ड, शिक्षा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि

Friday, Mar 07, 2025-09:05 PM (IST)

पटना: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय (BEU) को इंडियन सोसाइटी फॉर टेक्निकल एजुकेशन (ISTE) द्वारा ‘बेस्ट इमर्जिंग यूनिवर्सिटी 2024’ का खिताब प्रदान किया गया है। यह सम्मान विश्वविद्यालय में शिक्षा की उत्कृष्टता और तकनीकी क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास को दर्शाता है। पंजाब के लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी, रोपर में आयोजित 54वें ISTE राष्ट्रीय वार्षिक सम्मेलन में बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश कांत वर्मा एवं कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार को पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के हाथों यह सम्मान प्राप्त हुआ। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नीति आयोग के सदस्य डॉ. विनोद कुमार पाल सहित कई गणमान्य हस्तियां मौजूद थीं।

शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की बड़ी उपलब्धि

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार तकनीकी शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार और अनुसंधान के क्षेत्र में किए जा रहे लगातार प्रयासों के लिए दिया गया है। यह विश्वविद्यालय देश के शीर्ष संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। यहां की शिक्षा प्रणाली गुणवत्ता और शोध आधारित है, जो छात्रों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभा रही है।

BEU बना तकनीकी शिक्षा का नया हब

बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय लगातार अपने पाठ्यक्रम और शैक्षणिक प्रक्रियाओं को अपग्रेड कर रहा है, जिससे छात्रों को विश्वस्तरीय शिक्षा और अनुसंधान सुविधाएं मिल रही हैं। यह उपलब्धि बिहार के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत को दर्शाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static