Bhagalpur Assembly Seat: भागलपुर विधानसभा सीट के पिछले नतीजे।। Bihar Election 2020

10/1/2020 3:56:08 PM

भागलपुरः बिहार के 243 विधानसभा सीटों में से एक भागलपुर विधानसभा सीट (Bhagalpur Assembly Seat) है। यह विधानसभा क्षेत्र भागलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बता दें कि यह सीट 1951 से ही अस्तित्व में है। साल 1951 में इस सीट पर पहली बार चुनाव हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सतेंद्र नारायण अग्रवाल विधायक चुने गए। 1952 में सतेंद्र नारायण अग्रवाल कम्यूनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया के टिकट पर चुनाव जीते। 1962 में यह सीट एक बार फिर से कांग्रेस के खाते में गई और सतेंद्र नारायण अग्रवाल एक बार फिर से विधायक (MLA) चुने गए। 1967 से 1977 तक इस सीट पर भारतीय जन संघ और 1980 में भारतीय लोकदल का कब्जा रहा।

बता दें कि विजय कुमार मित्रा लगातार 4 बार विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 1980 में कांग्रेस की इंदिरा और 1985 में कांग्रेस के टिकट पर शिवचंद्र झा विधायक बने। 1990 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विजय कुमार मित्रा तो 1995 से 2014 तक अश्विनी कुमार चौबे विधायक चुने गए। 2014 में अश्विनी कुमार चौबे भागलपुर सीट से सांसद बनकर लोकसभा तो पहुंच गए लेकिन भागलपुर विधानसभा की सीट को बीजेपी (BJP) नहीं बचा पाईऔर कांग्रेस के अजीत शर्मा विधायक (MLA) चुने गए। इसके बाद 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी इस सीट पर अजीत शर्मा का ही कब्जा रहा। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे 
अब अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अर्जित साश्वत चौबे को 10 हजार 658 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अजीत शर्मा को कुल 70 हजार 514 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अर्जित साश्वत चौबे को कुल 59 हजार 856 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे निर्दलीय बिजय प्रसाद साह को कुल 15 हजार 212 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
वहीं 2010 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अश्विनी कुमार चौबे ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अजीत शर्मा को 11 हजार 60 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अश्विनी कुमार चौबे को कुल 49 हजार 164 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे अजीत शर्मा को कुल 38 हजार 104 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के डॉ. एनके यादव को कुल 19 हजार 479 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
हीं 2005 में हुए विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) के परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अश्विनी कुमार चौबे ने कांग्रेस (Congress) के प्रवीण सिंह को 21 हजार 777 वोटों से हराया और विधायक (MLA) चुने गए। अश्विनी कुमार चौबे को कुल 53 हजार 698 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे प्रवीण सिंह को कुल 31 हजार 921 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे लोजपा (LJP) के रजनीश कुमार को कुल 2 हजार 645 वोट मिले थे। 
PunjabKesari
पिछले चुनाव परिणामों पर नजर डालें तो इस सीट पर 2014 में हुए उपचुनाव और 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में कांग्रेस (Congress) का कब्जा रहा है, हालांकि इससे पहले चार बार इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अश्विनी कुमार चौबे जीत हासिल कर चुके हैं लेकिन पिछली बार जब उनके बेटे अर्जित साश्वत चौबे को टिकट दिया गया तो स्थानीय स्तर पर इसका काफी विरोध हुआ और नतीजा यह हुआ कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहां से चुनाव हार गई। इस बार बीजेपी (BJP) और जदयू (JDU) एक बार फिर से गठबंधन में है तो सामने महागठबंधन (Mahagathbandhan) के उम्मीदवार होंगे। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला बेहद रोचक होने वाला है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static