Assam Election 2026: वोटिंग से पहले झारखंड में CM हिमंत बिस्वा सरमा, दिखाया आत्मविश्वास
Thursday, Apr 09, 2026-02:47 PM (IST)
Assam Election 2026: असम में आज यानी 9 अप्रैल को विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में आमतौर पर मुख्यमंत्री अपने राज्य में ही रहते हैं, लेकिन इस बार असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा मतदान से एक दिन पहले झारखंड के देवघर पहुंचे।
"यदि भाजपा जीतती है, तो यह..."
हिमंत बिस्वा सरमा राज्य के देवघर में सत्संग आश्रम में शामिल हुए और बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे विशेष विमान से गुवाहाटी लौट गए। मुख्यमंत्री का राज्य से बाहर जाना राजनीतिक जानकारों के अनुसार उनके आत्मविश्वास का संकेत माना जा रहा है। ओपिनियन पोल में भाजपा गठबंधन को बढ़त दिखाई दे रही है और यदि भाजपा जीतती है, तो यह असम में उनकी लगातार तीसरी सरकार होगी।
मीडिया ने मुख्यमंत्री से चुनाव और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा से जुड़े विवाद पर सवाल किए, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की। उनके चेहरे पर मुस्कान और सहज हाव-भाव से यह स्पष्ट होता है कि वे चुनाव को लेकर तनावित नहीं हैं।

