Benipur Assembly Seat: बेनीपुर विधानसभा सीट पर फिर से चल सकता है ‘तीर’।। Bihar Election 2025
Thursday, May 22, 2025-05:29 PM (IST)
Benipur Assembly Seat: बेनीपुर विधानसभा सीट दरभंगा जिले में स्थित है। यह विधानसभा क्षेत्र दरभंगा लोकसभा के तहत आता है। 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आई थी। इस सीट पर साल 2010 में पहली बार विधानसभा चुनाव हुआ था। 2010 में हुए चुनाव में बेनीपुर सीट से बीजेपी कैंडिडेट गोपाल जी ठाकुर विधायक बने थे, लेकिन 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से जेडीयू कैंडिडेट सुनील कुमार चौधरी चुनाव जीते थे। वहीं 2020 के विधानसभा चुनाव में बेनीपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट विनय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की थी। इस बार भी जेडीयू की टिकट पर विनय कुमार चौधरी चुनाव लड़ सकते हैं।
Benipur Assembly Seat Result 2020।। एक नजर 2020 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2020 के विधानसभा चुनाव में बेनीपुर सीट पर जेडीयू कैंडिडेट विनय कुमार चौधरी ने जीत हासिल की थी। विनय कुमार चौधरी 61 हजार चार सौ 16 वोट लाकर पहले स्थान पर रहे थे तो कांग्रेस कैंडिडेट मिथिलेश कुमार चौधरी 54 हजार आठ सौ 26 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से विनय कुमार चौधरी ने मिथिलेश कुमार चौधरी को 6 हजार पांच सौ 90 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं एलजेपी कैंडिडेट कमल राम विनोद झा 17 हजार छह सौ 16 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
Benipur Assembly Seat Result 2015।। एक नजर 2015 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं, 2015 के विधानसभा के चुनाव में जेडीयू कैंडिडेट सुनील चौधरी ने जीत हासिल की थी। सुनील कुमार चौधरी 69 हजार पांच सौ 11 वोट के साथ पहले नंबर पर रहे थे तो दूसरे नंबर पर बीजेपी कैंडिडेट गोपाल जी ठाकुर रहे थे। ठाकुर को कुल 43 हजार 68 वोट मिले थे। वहीं तीसरे नंबर पर निर्दलीय कैंडिडेट कमलराम विनोद झा रहे थे। कमलराम विनोद झा को 10 हजार एक सौ 54 वोट मिले थे।
Benipur Assembly Seat Result 2010।। विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे
वहीं, 2010 में हुए विधानसभा चुनाव में बेनीपुर सीट पर गोपाल जी ठाकुर ने जीत हासिल की थी। गोपाल जी ठाकुर को कुल 43 हजार दो सौ 22 वोट मिला था तो दूसरे नंबर पर आरजेडी कैंडिडेट हरे कृष्णा यादव रहे थे। यादव को 29 हजार दो सौ 65 वोट मिला था। वहीं तीसरे नंबर पर कांग्रेस कैंडिडेट गजेंद्र झा रहे थे। गजेंद्र झा को 10 हजार एक सौ 84 वोट मिले थे।
बेनीपुर विधानसभा सीट पर ब्राह्मण, मुस्लिम, पासवान और यादव वोटर बड़ा महत्व रखते हैं। इनके अलावा राजपूत, रविदास, कुर्मी वोटर भी यहां अच्छी संख्या में हैं। बेनीपुर सीट को एनडीए का गढ़ माना जाता है। इस बार चिराग पासवान के समर्थक भी जेडीयू को वोट करेंगे। इसलिए बेनीपुर सीट पर जेडीयू उम्मीदवार की स्थिति काफी मजबूत नजर आ रही है।