11 साल की मासूम के साथ मछली व्यवसायी ने की हैवानियत, सुनसान जगह ले जाकर पहले किया रेप...फिर काट दिया गला
Tuesday, May 27, 2025-01:28 PM (IST)

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर मछली बेचने वाले ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है। इतना ही नहीं, फिर हत्या की नीयत से बच्ची का गला काट दिया और उसका पेट भी चीर दिया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। आरोपी कुढ़नी थाना क्षेत्र के हरपुल बलरा का निवासी रोहित सहनी है, जो कि एक मछली व्यवसाई है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने घर के पास खेल रही थी तभी मछली व्यवसयी वहां पर आया और बच्ची को घर के पास से उठाकर करीब 1 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। फिर हत्या की नीयत से उसका गला काट दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो दरिंदे ने बच्ची का पेट भी चीर दिया और बच्ची को अधमरा स्थिति में पोखर के किनारे छोड़ गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी मिली तो वह दौड़े-दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। फिर पुलिस को सूचना दी गई।
बच्ची की हालत नाजुक
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्ची ने इशारों से अपनी मां को घटना की जानकारी दी। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।