मुजफ्फरपुर में हैवानियत! पहले 11 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, फिर काटा गला, चीरा सीना व पेट.......... दरिंदगी की हदें की पार

Tuesday, May 27, 2025-12:12 PM (IST)

Muzaffarpur Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर से रूह कंपा देने वाली घटना का मामला सामने आया है। यहां 11 वर्षीय एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी तभी वहां एक रोहित नामक शख्स आया जो कि मछली बेचने का काम करता है। पीड़ित बच्ची को बहला-फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ हैवानियत की। वहीं बच्ची को मारने के इरादे से उसके गले पेट और सीने पर तेजधार हथियार से वार किया। इसके बाद खून से लथपथ बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

बच्ची को मां को किसी ने जानकारी दी कि उसकी बेटी पोखर किनारे खून से लथपथ पड़ी है। सूचना मिलने पर मां पहुंची। पीड़ित बच्ची ने इशारों में सारी बात मां को बताई। बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया और पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्त में लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static