बिहार में 11 साल की लड़की से गैंगरेप, जबरन उठाकर सुनसान जगह ले गए दरिंदे, फिर बारी-बारी किया...
Saturday, Dec 27, 2025-11:58 AM (IST)
Rohtas Rape News: बिहार के रोहतास जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर 11 वर्षीय नाबालिग के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सुनसान जगह ले गए दरिंदे
जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले है। वह हार्वेस्टर मशीन चलाने के लिए शिवसागर थाना क्षेत्र में आए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को दोनों गांव की 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची को जबरन उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और फिर वहां पर दोनों ने उसके साथ बारी-बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस का कहना है कि पीड़िता और दोनों आरोपियों का मेडिकल कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश है।

