बिहारी लड़के को दिल दे बैठी जापानी लड़की, शादी के बाद पहली बार पहुंची ससुराल, बोली- वंडरफुल एक्सपीरियंस...

Friday, Dec 19, 2025-05:21 PM (IST)

Unique Love Story: कहते हैं प्यार किसी सरहद को नहीं देखता....अगर इश्क हो जाए तो इंसान अपने प्यार को पाने किए कुछ भी कर सकता है। इसकी एक उदाहरण बिहार के मधेपुरा जिले में देखने को मिली है। दरअसल, जापान की मरीना नाम की लड़की बिहार के मधेपुरा में रहने वाले युवक को दिल दे बैठी। दोनों के बीच 2 साल तक बातचीत होती रही। इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। वहीं, दोनों ने पहले जापान में और फिर भारतीय रीति-रिवाज से (Japanese Girl Marries IN Bihari Man) शादी की। अब इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।

2 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के पुरैनी प्रखंड के रौता गांव का है। बताया जा रहा है कि पुरैनी प्रखंड के रौता गांव निवासी राहुल कुमार जापान की होंडा कंपनी के सीनियर एएल ऑटोमैटिक डिवीजन में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं। वह वर्ष 2020 से जापान में रह रहे हैं। 2 साल पहले राहुल कुमार की मुलाकात टोक्यो निवासी मरीना से हुई थी। फिर दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। नवंबर में दोनों ने पहले टोक्यो में ही शादी की। फिर भारतीय रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद मरीना ने राहुल के गांव आने की इच्छा जताई। इसके बाद राहुल मरीना को लेकर अपने गांव पहुंचा। यहां लड़के के परिजनों ने उनका जमकर स्वागत किया।

पार्टी में साड़ी में नजर आई जापानी दुल्हन

गांव में रिसेप्शन पार्टी में जापानी दुल्हन साड़ी में नजर आई। मारिया हिंदी नहीं जानती है, लेकिन फिर भी वह रिसेप्शन पार्टी में आए मेहमानों का हाथ जोड़कर और नमस्ते इंडिया कहकर अभिवादन कर रहीं थीं। सभी दुल्हन की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आए। इस दौरान मरीना ने कहा कि यह वंडरफुल एक्सपीरियंस था। वहीं, अब इस शादी की चर्चा खूब हो रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static