फिर मानवता हुई शर्मसार! बिहार में लड़की के साथ दरिंदगी, शौच करने गई थी... .तभी 2 प्रवासी युवकों ने पकड़ा और फिर किया जबरन दुष्कर्म
Monday, Dec 29, 2025-10:46 AM (IST)
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक लड़की के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मामला जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता शुक्रवार रात अपने घर से शौच के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान दोनों युवकों को लड़की ने पकड़ कर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। वहीं घटना को अंजाम दे आरोपी युवक फरार हो गए। इसके बाद लड़की किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आप बीती बताई। पुलिस ने थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों युवकों को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के निवासी है। दोनों हार्वेस्टर ऑपरेटर हैं।
पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

