80 फीट का रावण और हवा में उड़ते हुए हनुमान की एंट्री...पटना के गांधी मैदान में दिखेगा रावण दहन का अलग नजारा

Saturday, Oct 12, 2024-02:45 PM (IST)

पटना: देशभर में दशहरे का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। पटना समेत पूरे बिहार में रावण दहन की तैयारियां जोरों पर हैं। लेकिन पटना के गांधी मैदान में रावण दहन का अलग नजारा देखने को मिलेगा। इस साल रावण की ऊंचाई 80 फीट होगी। साथ ही रामभक्त हनुमान का प्रवेश उड़ते हुए कराया जाएगा। राम भक्‍त हनुमान लंका का दहन करने से पहले पूरे गांधी मैदान का तीन चक्‍कर लगाएंगे। इसके बाद लंका दहन करेंगे। 

सोने की दो मंजिला लंका भी बनाई गई
इस वर्ष रावण को 80 फुट, कुंभकरण को 75 फुट और मेघनाथ को 70 फुट ऊंचा बनाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, शाम 4:00 बजे नागाबाबा ठाकुरबाड़ी से भगवान राम के सेना की शोभा यात्रा निकलेगी। 5:00 बजे गांधी मैदान में भगवान राम की सेना पहुंचेगी। शोभा यात्रा गेट नंबर 1 से एंट्री करेगी। इस बार दो मंजिला सोने की लंका भी बनाई गई है। राम भक्‍त हनुमान पहले पूरे गांधी मैदान का तीन चक्‍कर लगाएंगे। इसके बाद हनुमान जी पूरी लंका में आग लगाएंगे और फिर रावण दहन कार्यक्रम की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। 

कल होगा राजा रामचंद्र का राजतिलक 
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुख्य अतिथि बनकर आएंगे। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर कार्यक्रम के उद्घाटन करता होंगे। लंका दहन के अगले दिन यानी 13 अक्तूबर को नागाबाबा ठाकुरबाड़ी में भरत मिलाप होगा। साथ ही राजा रामचंद्र का राजतिलक होगा। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static