Dhanbad Court को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों-कर्मचारियों को निकाला गया बाहर; सभी न्यायिक कार्य अस्थायी रूप से स्थगित
Wednesday, Feb 25, 2026-01:24 PM (IST)
Dhanbad News: धनबाद में कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। धमकी के बाद तुरंत पूरे कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। सुरक्षा के कारण 28 कोर्ट भवनों में चल रहे सभी न्यायिक कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए।
डॉग स्क्वॉड से तलाशी अभियान जारी
परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, डीएसपी और कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए कोर्ट परिसर में भारी संख्या में बल तैनात किया है। डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध वस्तुओं की जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां धमकी की सत्यता और स्रोत का पता लगाने में लगी हैं।
यह घटना रांची और पटना में इसी तरह की धमकियों के बाद हुई है। 12 फरवरी 2026 को रांची के समाहरणालय को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इससे पहले सिविल कोर्ट को भी धमकी मिली थी।

