चाची-भतीजा में था अवैध संबंध, चाचा ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा...फिर दी ऐसी खौफनाक मौत जानकर उड़ जाएंगे होश

Saturday, Apr 11, 2026-12:03 PM (IST)

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले में अवैध संबंध के शक में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो चाचा और एक चाची को गिरफ्तार कर लिया है।

युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या
जिले में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में रिश्ते में लगने वाले दो चाचाओं और एक चाची को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार यह घटना 8 अप्रैल की रात करीब 12:30 बजे की है। संजीव कुमार यादव ने डायल 112 पर फोन कर सूचना दी कि एक युवक उनके घर में घुस आया है। सूचना मिलने पर पथरगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक युवक हाथ-पैर बंधा और गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

चाची-भतीजा में 3-4 साल से था अवैध संबंध
मृतक की पहचान नीरज कुमार यादव के रूप में हुई है, जो मालरामपुर गांव का रहने वाला था। जांच में पता चला कि नीरज का अपने चचेरे चाचा की पत्नी पिंकी देवी के साथ पिछले 3-4 साल से अवैध संबंध था। इस बात को लेकर पहले भी दोनों परिवारों में विवाद और झगड़े हो चुके थे। घटना वाली रात नीरज कथित रूप से छत के रास्ते पिंकी देवी से मिलने गया था। इसी दौरान संजीव कुमार यादव ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इसके बाद संजीव और उसके भाई दिवाकर यादव ने मिलकर नीरज को बांधकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और तुरंत कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान घटना में इस्तेमाल की गई बांस की लाठी, हथौड़ा, रस्सी और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static