मेला देखकर लौट रही युवती से सामूहिक दु/ष्कर्म, नशे की हालत में सुनसान जगह ले गए दरिंदे, फिर बारी-बारी किया...
Wednesday, Sep 30, 2026-02:34 PM (IST)
रांची: झारखंड के रांची जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि दो नाबालिगों को भी पकड़ा गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना 22 सितंबर को रातू थाना क्षेत्र में हुई थी जब 20 वर्षीय महिला करम त्योहार का मेला देखकर पैदल अपने घर लौट रही थी। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर चार दिन बाद प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रांची (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक गौरव गोस्वामी ने कहा, "साक्ष्यों के आधार पर हमने दो लोगों को गिरफ्तार किया है और 16-16 साल के दो लड़कों को पकड़ा गया है।"
यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, सीढ़ी गिरने से 7 साल की बच्ची की मौत, 3 छात्र घायल
गोस्वामी के अनुसार, पूछताछ के दौरान चारों आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि वे मेले से घर लौटते समय नशे की हालत में थे। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि उसी दौरान उन्होंने पीड़िता को निशाना बनाया, उसे एक सुनसान जगह पर ले गए और बारी-बारी से उसके साथ कथिता तौर पर दुष्कर्म किया। अधिकारी के अनुसार उन्होंने उससे एक चेन छीन ली और बाद में बेच दी। डीएसपी (मुख्यालय-2) अजय अरायण ने बताया कि पुलिस ने एक मोबाइल फोन ब्त किया है, जिसमें घटना से जुड़े सबूत हैं। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक की आपराधिक पृष्ठभूमि है।

