अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था बांग्लादेशी नागरिक, अचानक पड़ी SSB जवानों की नजर तो रोका...पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Saturday, Jul 05, 2025-11:52 AM (IST)

Motihari Crime News: बिहार में पूर्वी चंपारण के सीमावर्ती शहर रक्सौल से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 47वीं बटालियन ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है।      

अवैध तरीके से घुसपैठ करते SSB ने दबोचा
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को यहां बताया कि भारत -नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल से जांच के दौरान एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास भारत में प्रवेश के लिए कोई वैध वीजा या दस्तावेज नहीं मिला। वह अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सैयद इकबाल के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश के चमोला जिला के निवासी सैयद सफीकुर रहमान का पुत्र है। एसएसबी ने उसे हिरासत में लेकर खुफिया एजेंसियों और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में इकबाल ने बताया कि, वह आठ दिन पहले ढाका से फ्लाइट द्वारा काठमांडू पहुंचा था। वहां से भारत-नेपाल की खुली सीमा का फायदा उठाकर भारत में प्रवेश करना चाहता था।  

गौरतलब है कि इस वर्ष लगातार रक्सौल के रास्ते भारत में विदेशी घुसपैठ का प्रयास चलता रहा है। कुछ दिनों पूर्व ही चार नेपाली नागरिक घुसपैठ करते पकड़े गए थे। 18 मई को एक कोरियन नागरिक गिरफ्तार किया गया था। उससे पूर्व 16 मई को रक्सौल से भारतीय मूल के कैनेडियन नागरिक हरप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 22 अप्रैल को एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया था। उससे पहले पांच चाइनीज नागरिक गिरफ्तार किए गए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static