अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहा इराकी नागरिक गिरफ्तार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने पकड़ा

Monday, Jun 23, 2025-08:53 AM (IST)

India-Nepal Border: बिहार के मोतिहारी में इराक के एक नागरिक को पड़ोसी देश नेपाल में ‘‘अवैध'' तरीके से घुसने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। 

रक्सौल अनुमंडल के प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक धीरेंद्र कुमार के मुताबिक, शनिवार को गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बगदाद के निवासी फौजी हामिद अल बयाती (47) के रूप में हुई है। कुमार ने कहा, ‘‘उसे स्थानीय पुलिस और आव्रजन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा। उसने दावा किया कि वह दुबई की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और वह पर्यटक वीजा पर भारत आया था।'' 

पुलिस उपाधीक्षक ने कहा, ‘‘इराकी नागरिक ने दावा किया कि वह तीसरी बार भारत आया है। उसने यह भी कहा कि वह अपनी कंपनी के लिए लोगों की भर्ती करने आया था। चूंकि वह अवैध रूप से नेपाल के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था, जिसके पास कोई वैध कागजात नहीं पाया गया है। इसलिए उस पर विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।''

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static