दिलचस्प हुआ बिहार चुनाव: इस बार एक नहीं, दो नहीं… कुल 6 CM पद के दावेदार

10/19/2020 4:11:28 PM

पटनाः बिहार में इस बार का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होने वाला है। दरअसल, 17वीं बिहार विधानसभा का यह पहला चुनाव है जिसमें कुल छह सीएम पद के घोषित दावेदार हैं। इनमें से चार के अपने गठबंधन हैं।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजग (NDA) का चेहरा तो हैं ही। इसी तरह महागठबंधन से तेजस्वी यादव, ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट से उपेन्द्र कुशवाहा और प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन से राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव शामिल हो गए हैं। इसके अलावा नवोदित पार्टी प्लूरल्स की पुष्पम प्रिया चौधरी और लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी सीएम पद के दावेदार हैं। हालांकि चिराग ने नहीं बल्कि उनकी पार्टी ने उन्हें सीएम का चेहरा बताया है।

बता दें कि सीएम पद के दावेदारों में से सिर्फ तीन नेता ही चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें तेजस्वी यादव राघोपुर से, पप्पू यादव मधेपुरा से और पुष्पम प्रिया चौधरी बांकीपुर व बिस्फी से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधान परिषद के सदस्य हैं। चिराग पासवान जमुई से सांसद हैं और रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव नहीं लड़ रहे। मजे की बात यह है कि कोई भी पार्टी अकेले सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static