बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 IAS इधर से उधर, कई अफसरों को नई पोस्टिंग; यहां देखें पूरी लिस्ट

Friday, May 22, 2026-05:02 PM (IST)

Bihar IAS Transferred: बिहार सरकार ने शुक्रवार को कई IAS अधिकारियों का तबादला किया और उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपीं। सामान्य प्रशासन विभाग की एक अधिसूचना के अनुसार, 1992-बैच के IAS अधिकारी दीपक कुमार सिंह को राज्यपाल का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया है। 

1995-बैच के IAS अधिकारी और कैबिनेट सचिवालय विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी को गृह विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। 

1995- बैच के IAS डॉ. बी. राजेन्दर (IAS 1995), जो वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव हैं, उन्हें निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। 

2004-बैच के IAS अधिकारी कुंदन कुमार, जो वर्तमान में उद्योग विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत हैं, उन्हें गृह विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

2007- बैच के IAS संजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में वित्त विभाग में सचिव के पद पर हैं, उन्हें सामान्य प्रशासन विभाग में सतर्कता आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

2009-बैच की IAS अधिकारी और बिहार मानवाधिकार आयोग की सचिव सीमा त्रिपाठी, राजस्व और भूमि सुधार विभाग की सचिव के रूप में भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी। 

2011-बैच के IAS निलेश रामचंद्र देवरे (IAS 2011), विशेष सचिव सिविल विमानन विभाग, को बिहार राज्य आवास बोर्ड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

2012-बैच के IAS इनायत खान, प्रबंध निदेशक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड, को विशेष सचिव राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2012-बैच के IAS अरविन्द कुमार वर्मा (IAS 2012), विशेष सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, को विशेष सचिव उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

2013-बैच के IAS अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव को वित्त विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static