स्कूल परिसर के बाहर युवक ने लड़कियों को दिखाया अश्लील वीडियो, आरोपी गिरफ्तार

6/12/2022 12:51:33 PM

जमशेदपुरः झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार को 47 वर्षीय व्यक्ति को अपने मोबाइल फोन पर स्कूली लड़कियों को अश्लील वीडियो दिखाने और ‘अश्लील गतिविधियों' में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि व्यक्ति की पहचान जुगसलाई में ग्वाला पट्टी के रियाज अली के रूप में हुई है। उसे कन्या माध्यमिक स्कूल की प्रधानाध्यापिका द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 ए (यौन उत्पीड़न) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जुगसलाई पुलिस थाना के प्रभारी अधिकारी तरुण कुमार ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से व्यक्ति स्कूल परिसर के बाहर लड़कियों को कथित तौर पर अश्लील वीडियो दिखा रहा था और ‘अश्लील' हरकत करता था। स्कूल की छात्राओं द्वारा इस बारे में बताए जाने के बाद प्रधानाध्यापिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static