Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां योजना की राशि के लिए महिलाओं में मारपीट, बीच बचाव के लिए दौड़ी आई पुलिस

Saturday, Mar 22, 2025-04:45 PM (IST)

Mainiyaan Samman Yojana: मंईयां योजना की सम्मान (Mainiyaan Samman Yojana) राशि पाने को लेकर धनबाद अंचल कार्यालय में महिलाओं और पुरुषों की भारी भीड़ देखी जा रही है। इस दौरान महिलाओं के बीच मारपीट देखने को मिली। 

PunjabKesari

महिलाओं में हुई मारपीट ।। Mainiyaan Samman Yojana ।।

बता दें कि धनबाद में 51 हजार से अधिक लाभार्थियों को अभी तक योजना की सम्मान राशि नहीं मिली है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज सुबह से ही अंचल कार्यालय के बाहर सैकड़ों महिलाएं और पुरुष अपने कागजात के साथ लाइन में खड़े नजर आए। कई महिलाएं सुबह 7 बजे से ही अपनी बारी का इंतजार कर रही थीं। कतार में काफी देर से खड़े होने के कारण महिलाएं थक चुकी थी, जिसकी वजह से वे कतार से निकलकर चबूतरे पर बैठ गई। तभी कतार आगे बढ़ने लगी। चबूतरे पर बैठी महिलाएं कतार में जाने लगी तो इसी बात को लेकर लाइन में लगी महिलाओं से उनका विवाद हो गया। इस दौरान महिलाओं में आपस में जमकर मारपीट हुई। बीच बचाव के लिए मौके पर सदर थाना पुलिस आई और हंगामा शांत कराया गया। 

PunjabKesari

पुरुषों ने संभाला मोर्चा

कई महिलाएं व्यक्तिगत कारणों से कार्यालय नहीं पहुंच सकीं। ऐसे में उनके परिवार के पुरुष सदस्य उनकी जगह लाइन में खड़े होकर कागजात ठीक कराने में जुटे हुए हैं। भारी भीड़ के बीच माहौल तनावपूर्ण बन गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। वहीं, लाभार्थियों का कहना है कि पहले चार किस्तें मिलने के बाद इस बार उन्हें सम्मान राशि नहीं मिली है। कुछ महिलाओं का आरोप है कि उन्हें अभी तक एक भी किस्त का भुगतान नहीं हुआ है। इससे परेशान लोग सरकार और प्रशासन पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static