झारखंड की 4 सीटों पर शांतिपूर्ण हुई वोटिंग, MS Dhoni ने परिवार के साथ किया मतदान

5/25/2024 6:45:56 PM

Ranchi: झारखंड के 4 लोकसभा सीट में सुबह 7:00 बजे से चुनावी प्रक्रिया शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक लगभग 61.90% वोटिंग की पुष्टि हुई। रांची निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि जमशेदपुर में 64 30% , धनबाद  में 58.90%, गिरिडीह में 64.75% और रांची में  58.73 % वोटिंग हुई।

बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में अपनी परिवार के साथ मतदान किया। धोनी और उनके परिवार ने बूथ संख्या 378 में मतदान किया। महेंद्र सिंह धोनी और उनके परिवार के लोग जैसे ही वोट करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचे वहां आसपास लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अपने चहेते क्रिकेटर के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब देखे।

हालांकि, मतदान करने से जाते समय या मतदान करने के बाद बाहर निकलते समय महेंद्र सिंह धोनी ने किसी से कोई बात नहीं की। वह चुपचाप अपनी गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static