Dhanwar Vidhan Sabha Election 2024: धनवार सीट पर बाबूलाल मरांडी की होगी अग्नि परीक्षा।। vidhansabha seat 2024
Saturday, Oct 12, 2024-04:10 PM (IST)

धनवार: धनवार विधानसभा सीट गिरिडीह जिले का हिस्सा है। ये विधानसभा सीट कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आती है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में धनवार से बीजेपी कैंडिडेट रविंद्र कुमार राय ने जीत दर्ज की थी।
वहीं 2009 में झारखंड विकास मोर्चा के निजामुद्दीन अंसारी ने इस सीट पर कब्जा जमा लिया तो 2014 के चुनाव में इस सीट पर सीपीआईएम (एमएल)एल के राज कुमार यादव ने जीत हासिल की थी।
वहीं 2019 में धनवार में बाबूलाल मरांडी ने जेवीएम के कैंडिडेट के तौर पर जीत हासिल की थी, लेकिन अब वे बाबूलाल मरांडी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए धनवार से बाबूलाल मरांडी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।
एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2019 के विधानसभा चुनाव में धनवार में जेवीएम कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी ने जीत हासिल की थी। बाबूलाल मरांडी 52 हजार तीन सौ 52 वोट लाकर पहला स्थान हासिल किया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट लक्ष्मण प्रसाद सिंह 34 हजार आठ सौ दो वोट लाकर दूसरा स्थान पर रहे थे तो सीपीआई(एमएल)एल कैंडिडेट राजकुमार यादव 32 हजार दो सौ 45 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
2014 के विधानसभा चुनाव में धनवार सीट से सीपीआई(एमएल)एल कैंडिडेट राजकुमार यादव ने जीत हासिल की थी। राजकुमार यादव ने 50 हजार छह सौ 34 वोट लाकर जीत हासिल किया था। वहीं जेवीएम कैंडिडेट बाबूलाल मरांडी 39 हजार नौ सौ 22 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे। इस तरह से राजकुमार यादव ने बाबूलाल मरांडी को 10 हजार सात सौ 12 वोट से मात दे दी थी। वहीं बीजेपी कैंडिडेट लक्ष्मण प्रसाद सिंह 31 हजार छह सौ 59 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव में धनवार सीट से जेवीएम कैंडिडेट निजामुद्दीन अंसारी ने जीत हासिल की थी। जेवीएम कैंडिडेट निजामुद्दीन अंसारी ने 50 हजार तीन सौ 92 वोट हासिल किया था। वहीं सीपीआई(एमएल)एल कैंडिडेट राजकुमार यादव को 45 हजार चार सौ 19 वोट मिला था। इस तरह से निजामुद्दीन अंसारी ने राजकुमार यादव को 4 हजार नौ सौ 73 वोट से हरा दिया था। वहीं बीजेपी कैंडिडेट रविंद्र कुमार राय, 27 हजार नौ सौ 20 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
2019 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो के तौर पर बाबूलाल मरांडी ने धनवार से जीत हासिल की थी। अब मरांडी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। इसलिए बाबूलाल मरांडी का धनवार सीट से विधानसभा चुनाव लड़ना तय है। धनवार में बाबूलाल मरांडी की स्थिति इस बार काफी मजबूत लग रही है। इसलिए यहां इंडिया गठबंधन का धनवार में जीतना मुश्किल लग रहा है।