अनोखी शादी: झारखंड के इस शहर में लड़की वाले लेकर आते हैं बारात, दूल्हा पक्ष दुल्हन को देते हैं दहेज

Sunday, Feb 02, 2025-06:04 PM (IST)

Unique wedding: अब तक हमने ये देखा और सुना होगा कि शादी (Marriage) में बारात लड़के वाले लेकर आते हैं और लड़की वाले लड़के वालों को दहेज देते हैं, लेकिन झारखंड के खूंटी (Khunti) में दूल्हे पक्ष द्वारा दुल्हन को दहेज दिया जाता है। इतना ही नहीं यहां लड़के वाले नहीं, बल्कि दुल्हन बारात लेकर आती है।

PunjabKesari

दरअसल, यह परंपरा आदिवासी समुदाय में है। आदिवासी समुदाय में वर्षों से यह परंपरा चली आ रही है। हो जनजातीय समुदाय के सदस्य ने पूछने पर बताया कि हमारे यहां दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन को दहेज दिया जाता है। दूल्हा बारात लेकर नहीं, बल्कि दुल्हन बारात लेकर आती है। उन्होंने आगे बताया कि सबसे खास बात ये कि हमारे हो समुदाय की शादी में लड़की वालों को दहेज नहीं देना होता।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि दूल्हा पक्ष ही दुल्हन के परिवार वालों को एक जोड़ा बैल, गाय और नकद राशि देता है। इतना दहेज देना अनिवार्य है। इसके अलावा जो देना चाहे लड़के वाले दे सकते हैं।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि दुल्हन बारात लेकर आती है। शादी के बाद दूसरे दिन बारात वापस लौट आती है, जबकि दुल्हन अपने पति के घर में ही रुक जाती है। आदिवासी 'हो' समाज के 'आंदी' यानी शादी-विवाह में लड़का पक्ष लड़की पक्ष को मूल्य चुकाता है। वर पक्ष द्वारा कन्या पक्ष को कन्या धन देने का रिवाज है।

PunjabKesari

इस प्रथा को 'गोनोंग' कहते हैं। इसमें अनिवार्य रूप से एक जोड़ा बैल और 101 रुपये नकद के साथ कहीं-कहीं पर एक गाय भी लड़की वालों को देने की प्रथा है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां विदाई की परंपरा भी बेहद रोचक होती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static