केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और हेमंत सोरेन ने बूटा सिंह के निधन पर जताया शोक

1/3/2021 11:33:00 AM

 

रांचीः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिहार के पूर्व राज्यपाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सरदार बूटा सिंह के निधन पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है।

केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने शनिवार को अपने शोक संदेश में कहा कि देश के पूर्व रेल, गृह, कृषि मंत्री रहे बूटा सिंह के निधन का दु:खद समाचार मिला। उन्होंने कहा कि आठ बार लोकसभा सांसद रहे सिंह बिहार के राज्यपाल भी रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है।

इस बीच मुख्यमंत्री सोरेन ने यहां ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static