झारखंड विधानसभा का TV चैनल लॉन्च, अब लाइव देख सकेंगे सदन की कार्यवाही

3/24/2021 4:38:47 PM

रांची: झारखंड देश का दूसरा ऐसा राज्य बन गया है जिसके पास विधानसभा का अपना टीवी चैनल है। अब सदन की कार्यावाही का झारखंड विधानसभा यूट्यूब चैनल और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण होगा। मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने झारखंड विधानसभा टीवी और स्टूडियो का शुभारंभ तथा लोकार्पण किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। साथ ही उन्होंने विधानसभाध्यक्ष, विधानसभा के अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर बताया गया कि यह देश की दूसरी विधानसभा है, जहां से सदन की कार्यवाही का सीधा प्रसारण किया जा सकेगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static