Tulsi Vivah Mehndi Design: तुलसी विवाह पर पैरों में मेहंदी लगाने का है मन, मगर नहीं मिला टाइम; यहां देखे Easy Designs
Saturday, Nov 01, 2025-11:48 AM (IST)
Mehndi Designs for Tulsi Vivah 2025: Tulsi Vivah Mehndi Design 2025: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर तुलसी विवाह किया जाता है। इस दिन तुलसी जी और शालिग्राम जी का विवाह कराया जाता है। तुलसी विवाह करने से वैवाहिक जीवन में सुख और शांति बनी रहती है। साथ ही घर में समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली का वास होता है। तुलसी विवाह करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक लाभ भी मिलते हैं। तुलसी विवाह के मौके पर अगर आप अपने पैरों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो ये डिजाइन्स जरूर ट्राई करें।
मेहंदी न केवल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करती है, बल्कि इसे शुभता का प्रतीक भी माना जाता है। इसके लिए जहां ज्यादातर महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हैं, वहीं अब पैरों पर मेहंदी लगाने का भी खूब चलन है।
पैरों की मेहंदी पूरे लुक को और भी आकर्षक बना देती है। चाहे आप साड़ी पहनें या लहंगा, पैरों में खूबसूरत डिजाइन की मेहंदी आपके पारंपरिक लुक में चार चांद लगा देती है। ऐसे में अगर इस तुलसी विवाह आप भी अपने पैरों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ बेहद खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। आप इनमें से किसी एक को चुनकर पैरों को सुंदर सजा सकती हैं।



अगर आपको भारी डिजाइन पसंद नहीं है, तो आप इस तरह के मिनिमल मेहंदी डिजाइन से अपने पैरों को सजा सकती हैं।





इन सब से अलग अगर आपको भरी-भरी मेहंदी लगाना पसंद है, तो आप इन डिजाइन्स में से किसी एक को चुन सकती हैं।








