Godda ही नहीं सभी सीट पर इस बार I.N.D.I.A उम्मीदवारों का होगा कब्जा: गुलाम अहमद मीर

3/10/2024 10:39:51 AM

Godda: झारखंड का सबसे हॉट सीट गोड्डा (Godda) लोकसभा है। लगातार यहां से 3 बार कमल खिला कर निशिकांत दुबे सांसद बने हुए हैं। निशिकांत दुबे के निशाने पर शुरू से ही विरोधी राज्य सरकार रही है। उन्होंने अपनी बेबाकी से सभी विपक्षियों की नींद उड़ा कर रखा है। अब इन्हें इस बार जितने नहीं देने के लिए INDIA दलों ने कमर कस ली है। गोड्डा लोकसभा समन्वय समिति की बैठक से इस सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिया है।

यहां से कांग्रेस एक महिला विधायक को उतार सकती है। झारखंड के कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया कि पिछले 5 दिनों में 7 लोकसभा क्षेत्र में समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने कहा कि सभी जगहों पर अच्छी तैयारी है। देश मे INDIA की सरकार बने इसके लिए कांग्रेस पार्टी इस बार स्थानीय में अनुभवी पुराने चेहरे के अलावा आधी आबादी, नया चेहरा और नौजवानों को तरजीह देते हुए उम्मीदवार घोषित करेगी।

झारखंड प्रभारी ने कहा कि झारखंड की सभी सीटों पर INDIA का कब्जा होगा, इस ओर कल तक सीट शेयरिंग की घोषणा हो जाएगी। प्रभारी ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में नौजवान, महिला, व्यवसायी और पिछड़ों जाती के साथ हुए धोखा और अन्याय मुख्य मुद्दा होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static