झारखंड में ये 14 जगहें हैं बेहद आकर्षक, जाइए और लुफ्त उठाएं
Monday, Dec 05, 2022-02:23 PM (IST)

रांची: जिन लोगों ने अभी तक झारखंड नहीं देखा तो वह जल्दी देखिए क्योंकि यहां घूमने के लिए कई सारी जगहें हैं। खासकर ये राज्य टूरिज्म के हिसाब से बेहद समृद्ध है। राज्य में 14 टूरिस्ट स्थल हैं, जहां टूरिस्ट घूम सकते हैं। वहीं, राज्य में स्थित दसम जलप्रपात देख सकते हैं जो तमारा गांव के पास रांची-टाटा रोड पर रांची शहर से 34 किमी दूर स्थित है। इस झरने का मुख्य जल स्रोत नदी कचनी है, जो यहां 144 फीट की ऊंचाई से आता है।
झार और खंड से मिलकर बना झारखंड
बता दें कि झारखंड 15 नवंबर 2000 को बिहार से विभाजित होकर बना था। झारखंड यानी झार और खंड से मिलकर बना हुआ है। ऐसा खंड या जगह जहां बड़े तादाद में वन हो। झारखंड क्षेत्रफल की दृष्टि से 15वां सबसे बड़ा राज्य है। यहां प्रमुख भाषाएं हिंदी, अंगिका, खारिया, खोरथा, कुरमाली और कुरुख है। इस सूबे का राज्य वृक्ष साल और राज्य पुष्प पलाश है। झारखंड का प्रमुख परीक्षा कोयल है। यह राज्य मुख्यतः आदिवासियों से घिरा हुआ है और इसलिए राज्य की संस्कृति और जीवन शैली में प्रकृति की महत्वपूर्ण भूमिका है।
ये हैं प्रमुख शहर
यहां के लोगों द्वारा मनाए जाने वाले रीति-रिवाजों में जितिया पूजा, कर्मा पूजा, सरहुल इत्यादि है. मकर संक्रांति के समय टुसू मेला उर्फ पौष मेले का आयोजन होता है, जो वास्तव में फसल की कटाई का उत्सव है। इस सूबे की सीमाएं उत्तर में बिहार, पश्चिम में उत्तर प्रदेश एवं छत्तीसगढ़, दक्षिण में ओड़िशा और पूर्व में पश्चिम बंगाल को छूती हैं। इस सूबे के प्रमुख शहर रांची, जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो,देवघर,फुसरो,हजारीबाग,गिरिडीह,रामगढ़, मेदिनीनगर और चिरकुंडा हैं।
झारखंड के 14 टूरिस्ट स्थल
1-रांची पहाड़ी
2-दशम फाल्स
3-सूर्य मंदिर
4-जमशेदपुर
5-बैद्यनाथ धाम
6-जोन्हा फॉल्स
7-धारागिरी फॉल्स
8-बुरूडीह लेक
9-जुबली पार्क
10-बेतला नेशनल पार्क
11-नेतरहाट
12-टैगोर हिल्स
13-नक्षत्र वन
14-रॉक गार्डन