पलामू में भेड़-बकरियों की चोरी, मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Saturday, Jun 07, 2025-12:21 PM (IST)

Palamu News: झारखंड के पलामू में चोरों ने आतंक मचा रखा है। यहां लुटेरे पशुओं की धड़ल्ले से चोरी कर रहे हैं। चोरों ने पलामू जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 100 भेड़-बकरियों की चोरी की है। इस घटना ने लोगों में भय पैदा कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, पहला मामला पलामू के नावाबाजार थाना क्षेत्र का है। यहां सुजीत पाल नाम का एक व्यवसायी है जो बकरी पालन का काम करता है। गुरूवार रात चोर उसके घर से 50 बकरियों की चोरी कर ले गए। पीड़ित शख्स ने बताया कि उन्होंने बकरियों को कमरे के भीतर रख बाहर से ताला लगाकर सुरक्षित रखा हुआ था। वे सभी लोग रात में गहरी नींद में सोए हुए थे। रात में कब चोर घर में आए और ताला तोड़कर सारी बकरियां चुरा कर फरार हो गए। उन्हें इसकी भनक भी नहीं लगी। वहीं दूसरी घटना रेहला थाना क्षेत्र के केतात गांव की है। यहां खेत में रखी 50 भेड़ों को लुटेरे चुरा कर ले गए।
वहीं इन घटनाओं की जानकारी मिलने पर पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।