गोड्डा में झारखंड आंदोलनकारी को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
Thursday, Jun 05, 2025-01:03 PM (IST)

Jharkhand Crime News: झारखंड के गोडा में एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। दरअसल यहां बेखौफ अपराधियों ने झारखंड आंदोलनकारी को गोली मारकर घायल कर दिया है।
रीढ़ की हड्डी में फंसी गोली
मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र स्थित राजापोखर गांव की है। घायल झारखंड आंदोलनकारी की पहचान 50 वर्षीय ताला बास्की के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात ताला बास्की अपने घर के बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उन पर फायरिंग की। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में ताला बास्की को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज जारी है। ताला बास्की को गोली पीठ में लगी है, जो उनकी रीढ़ की हड्डी में फंस गई है। हालांकि वारदात को अंजाम दिए जाने के पीछे कारणों का खुलासा नहीं हो सका। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की गहनता से तहकीकात शुरू कर दी है।