घर पर अकेली थी नाबालिग तभी आ घुसा दरिंदा, फिर... बोकारो में आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म

Wednesday, Feb 04, 2026-12:26 PM (IST)

Bokaro News: झारखंड के बोकारो से एक शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक 12 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के आधार पर आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है।

घर में घुसकर आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म
मामला जिले के पेटरवार थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि यहां पड़ोस के रहने वाले एक युवक ने 12 साल की आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के माता-पिता मजदूरी करने के लिए बाहर गए हुए थे। इस दौरान युवक ने घर में घुसकर आदिवासी बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने शोर मचाया जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static