"दूल्हे ने 4 दुल्हनों की मांग में भरा सिंदूर", VIDEO VIRAL; यूजर्स बोले- ये कोई लड़कियां नहीं, बल्कि सारे किन्नर

2/29/2024 1:11:12 PM

 

Jharkhand Desk: प्यार एक बार होता है और शादी भी एक बार ही होती है। शादी कोई मजाक नहीं होती। शादी उम्र भर का साथ होता है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है, जिसमें दूल्हा 4 लड़कियों की मांग में सिंदूर भर दिख रहा है।

PunjabKesari

वीडियो में पहली और तीसरी दुल्हन को देखकर लोग हैरान हो गए, क्योंकि वो लड़की नहीं, बल्कि लड़का लग रहा है। इस वीडियो में चारों दुल्हनें एक साथ बैठी हुई हैं। मुस्कुराता हुआ दूल्हा चारों दुल्हन की मांग में सिंदूर भरता है। ये सब कुछ मंदिर के अंदर हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करने वाले शख्स का नाम ब्रजेश तिवारी है, जो खुद को एक्टर करार दे रहा है। इस वीडियो को 25 हजार लोगों ने लाइक किया है, वहीं ढाई हजार कमेंट्स भी आए हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Brajesh tiwari (@actorbrajesh07)

 


PunjabKesari

एक यूजर ने लिखा है कि इन लोगों ने शादी का मजाक बनाकर रख दिया है जबकि एक यूजर ने लिखा है कि सभी दुल्हनों को मिलकर ऐसे दूल्हे का गला दबा देना चाहिए। फिर प्यार अमर हो जाएगा। वहीं, एक यूजर ने लिखा है कि जहर खाने के लिए कोई पैसे दे दो यार। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मेरी नजर से देखो, वो कोई लड़कियां नहीं, बल्कि सारे के सारे किन्नर हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Recommended News

Related News

static